Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vimal Kishore again became the head of Gurudwara Road Market Association

Sonipat News: विमल किशोर फिर बने गुरुद्वारा रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान

Sun, 21 Sep 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vimal Kishore again became the head of Gurudwara Road Market Association
फोटो 01: सोनीपत में गुरुद्वारा रोड मार्केट एसोसिएशन के फिर प्रधान बने विमल किशोर दुकानदारों को
सोनीपत। गुरुद्वारा रोड मार्केट एसोसिएशन के 22 वर्ष से प्रधान व सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन के संयोजक विमल किशोर को एक बार फिर गुरुद्वारा रोड मार्केट एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन

प्रधान पद को लेकर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक नामांकन पत्र भरे गए। शाम 5 बजे नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया था। मतदान शाम 7 से 9 बजे तक निर्धारित था। सुबह 10 बजे तक तीन नामांकन भरे गए थे। निवर्तमान प्रधान विमल किशोर, कृष्ण धवन व जितेंद्र शर्मा ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

शाम को कृष्ण धवन व जितेंद्र शर्मा ने विमल किशोर के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में विमल किशोर को गुरुद्वारा रोड मार्केट एसोसिएशन का निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया। सभी की राय लेकर सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी में संदीप गिरधर को महासचिव, संदीप मल्होत्रा को सचिव, कृष्ण धवन व महिपाल को संरक्षक, जितेंद्र शर्मा को उप प्रधान, महेंद्र अरोड़ा को सहसचिव, विनय सेतिया को कोषाध्यक्ष व संजय मक्कड़ को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

प्रधान विमल किशोर ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित करने की निंदा की। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि व्यापारियों को बेवजह परेशान न किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने अपना रुख न बदला तो सभी व्यापारियों को एकत्रित कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed