{"_id":"6668e5de69879480aa0382e4","slug":"villagers-reached-badi-police-station-in-the-case-of-death-of-electricity-worker-and-pleaded-for-justice-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119533-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली कर्मी की मौत के मामले में बड़ी थाने में पहुंचे ग्रामीण, न्याय की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली कर्मी की मौत के मामले में बड़ी थाने में पहुंचे ग्रामीण, न्याय की लगाई गुहार
Wed, 12 Jun 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बिजली निगम में कार्यरत कौशल रोजगार निगम कर्मचारी कृष्ण की करंट लगने से हुई मौत से नाराज मृतक के परिजन व पानीपत जिले के गांव मनाना के ग्रामीण मंगलवार को बड़ी थाने में पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप था कि कृष्ण को उनके सीनियर कर्मचारियों ने बिना परमिट लिए जबरदस्ती बिजली लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ाया था। इसके चलते करंट लगने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने इस हादसे के पीछे फोरमैन व अन्य कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
पानीपत के गांव मनाना निवासी कृष्ण (52) बिजली निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लाइन मैन कार्यरत थे। पिछले दिनों वह बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ राजलूगढी गांव के पास बिजली लाइन ठीक करने गए थे। इस दौरान करंट लगने से वह झुलस गए थे और उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे संदीप ने बिजली निगम के जेई, फोरमैन व अन्य कर्मचारियों पर बिना परमिट लिए उनके चाचा कृष्ण से चालू लाइन पर काम करवाने का आरोप लगाया था। इस पर बड़ी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बिजली कर्मियों व मृतक कृष्ण के परिजनों को थाने में बुलाया गया। दोनों पक्षों से बात की गई। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर युद्धवीर, थाना प्रभारी, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र