फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers protested due to lack of road construction

Sonipat News: सड़क निर्माण न होने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Aug 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested due to lack of road construction
सोनीपत के गांव सबौली में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: पाठक
राई। गांव सबौली में ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई माह से सड़क टूटी हुई है। अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण नहीं कराया जा रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव वाजिदपुर सबौली से नरेला रोड चार माह से खस्ता हाल में है। यह मुख्य मार्ग गांव की लाइफलाइन भी है। सड़क खराब होने के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed