{"_id":"680e82e6146fd374820feac6","slug":"villagers-mobilized-for-cutting-plots-on-the-land-of-another-village-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135851-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जमीन पर दूसरे गांव के प्लॉट काटने पर ग्रामीण लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जमीन पर दूसरे गांव के प्लॉट काटने पर ग्रामीण लामबंद
Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा में 20 एकड़ पंचायती जमीन पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दूसरे गांव के प्लॉट काटने का प्रस्ताव लाने के मामले में ग्रामीण लामबंद हो गए। उन्होंने जनप्रतिनिधि के प्रस्ताव पर रोष जताते हुए पंचायत की। मामले का पता लगा तो गांव के जनप्रतिनिधि ने गलती मानी। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
गांव खेवड़ा की पंचायती जमीन में जगदीशुपर, टांडा व झुंडपुर के ग्रामीणों को प्लॉट आवंटित करने की भनक लगी तो ग्रामीणों ने पंचायत बुला ली। उन्होंने कहा कि अगर गांव के ही जरूरतमंद लोगों के लिए उक्त जमीन पर प्लॉट आवंटित होते तो उनको कोई एतराज नहीं, लेकिन दूसरे गांव के लोगों के प्लॉट उनकी जमीन पर कटेंगे यह सहन नहीं होगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के जनप्रतिनिधि ने जो प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया की तो उसका विरोध होगा। अब अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो न्यायालय में मामले की पैरवी की जाएगी। इस दौरान अजीत आंतिल, संजय आंतिल, शेखर आंतिल, रामकिशन फौजी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।