फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers have occupied the channel connected to the ponds, action will be taken against those who obstruct water drainage

Sonipat News: तालाबों से जुड़े चैनल पर ग्रामीणों का कब्जा, पानी निकासी बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 19 Feb 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers have occupied the channel connected to the ponds, action will be taken against those who obstruct water drainage
फोटो 41: सोनीपत के गांव सिसाना में पानी निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण करती खंड विकास एवं पंचाय - फोटो : रामेश्वर और बदामी का फाइल फोटो।
खरखौदा। प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को गांव सिसाना के तालाबों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि दो तालाबों से जुड़े चैनल पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। जोहड़ का पानी गलियों में भरने से स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) आस्था गर्ग ने निर्देश दिए कि तालाब की जमीन पर कब्जा करने वाले ग्रामीणों को नोटिस जारी किया जाएगा और जल्द कब्जे हटाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग नालों और गलियों में अवैध रूप से रैंप बनाकर पानी की निकासी में बाधा डाल रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि गांव का तालाब पानी निकासी के लिए महत्वपूर्ण है और इसे अतिक्रमण से मुक्त कराना आवश्यक है।
विज्ञापन

दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी
निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने दो घरों में की जा रही बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली निगम उपमंडल अभियंता रवि कुमार ने बताया कि दोनों बिजली उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा और दोबारा चोरी करते पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति के सबमर्सिबल कनेक्शन लगे मिले
प्रशासन ने यह भी पाया कि गांव के कई घरों में बिना अनुमति के सबमर्सिबल कनेक्शन लगाए गए हैं। इससे तालाब में अतिरिक्त पानी भर जाता है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रशासन अब ऐसे अवैध कनेक्शनों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आस्था गर्ग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जिनके पास अवैध सबमर्सिबल कनेक्शन हैं, वे स्वयं इसकी जानकारी दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। अगर कोई व्यक्ति जलभराव या अन्य समस्याओं की सूचना देना चाहता है तो वह प्रशासन से संपर्क कर सकता है। निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की उपमंडल अभियंता सुदेश, बिजली निगम उपमंडल अभियंता रवि कुमार और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed