फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers furious over electricity-water problem, blocked Bahadurgarh highway, demonstrated by bursting pots

बिजली-पानी की समस्या पर भड़क़े ग्रामीण, बहादुरगढ़ हाईवे जाम किया, मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Jun 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers furious over electricity-water problem, blocked Bahadurgarh highway, demonstrated by bursting pots
गांव छतेहरा बहादुरपुर में बिजली-पानी संकट झेल रहे ग्रामीण मंगलवार को भड़क गए और उन्होंने गांव के सामने बहादुरगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है। इतना ही नहीं महिलाओं ने मटके फोड़कर रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर कई बार फुंक चुका है और मंजूरी के बाद भी दूसरा नहीं लग रहा है। बाद में बारोटा चौकी प्रभारी व एसडीओ कुंडली ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव छतेहरा बहादुरपुर में तीन दिन से ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते बिजली-पानी संकट गहराया हुआ है। जिससे परेशान ग्रामीण मंगलवार को पौने 11 बजे सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम से कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस पर मजबूर होकर उन्हें जाम लगाना पड़ा। जाम से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। वहीं जाम की सूचना पर बारोटा चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर पौने घंटा बाद जाम खुलवाया। इसी बीच बिजली निगम कुंडली के एसडीओ सतीश गोयत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणें को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिससे लोगों को समस्या नहीं रहेगी। जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हट गए।
विज्ञापन

जाम लगाकर महिलाओं ने फोड़े मटके
बहादुरगढ़ हाईवे पर जाम लगाने के दौरान पुरुषों के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। महिलाएं सिरों पर मटके रखकर हाईवे पर पहुंची। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं आने से पानी संकट गहरा गया है। जिससे सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने हाईवे पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा हाईवे जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से वाहन चालक व रोडवेज यात्री रहे परेशान
जीटी रोड पर किसानों के जाम लगाने से काफी संख्या में वाहनों को बहादुरगढ़ हाईवे से दिल्ली में प्रवेश कराया जाता है। यहां से छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही रोडवेज की बस भी गुजरती है। जाम से वाहन चालकों को दिक्कत हुई, वहीं रोडवेज बस के यात्री भी खासे परेशान रहे। जाम खुलने के बाद ही उन्हें राहत मिल सकी।
गांव का ट्रांसफार्मर छह माह से ओवरलोड होने के कारण गांव में बिजली संकट बना हुआ है। बार-बार ट्रांसफार्मर जलते रहते हैं। नया ट्रांसफार्मर रखने से कुछ दिन चलता है, लेकिन फिर जल जाता है। तीन दिन से बिजली-पानी का हाल बुरा है। ऐसे में रोड पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।
देवकांत
गांव में बिजली संकट गहराया हुआ है। जिससे बुजुर्ग व बच्चों की हालत सबसे अधिक खराब हो रही है। गांव के लिए दो ट्रांसफार्मर की मंजूरी मिली हुई है, लेकिन उन्हें रखवाया नहीं जा रहा। बार-बार शिकायत करते है, लेकिन कोई समाधान नहीं होता। जिसके चलते हाईवे जाम करना पड़ा।
बिमला
बिजली-पानी नहीं होने से रातभर जागकर गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों के साथ ही पशुओं को भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें मांग मनवाने को हाईवे पर उतरना पड़ा। जिस तरह कुंडली में किसान अपनी मांग मनवाने को हाईवे पर बैठे है, उसी तरह हम भी सड़क पर आ गए हैं।
संतोष
छह से बिजली की समस्या है। हमारी गली में लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड है। जिससे बार-बार फ्यूज उड़ जाते है। सोमवार रात को तो ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के चलते हमारे घर में आग लग गई। वीडियो बनाकर अधिकारियों तक भेजी गई, लेकिन कोई सुनवाई को नहीं आया। गांव के ट्रांसफार्मर पर हैंडल तक नहीं है। किसी तरह की दिक्कत होने पर बिजली भी नहीं काटी जा सकती। जिससे त्रस्त होकर रोड जाम करना पड़ा।

ललित कुमार
रोड जाम करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। मैंने तीन दिन पहले ही यहां ज्वाइन किया है। स्टाफ की कमी के चलते कई बार थोड़ा समय लग जाता है, लेकिन समस्या का समाधान हर हाल में कराया जाएगा। जल्द एस्टीमेट बनाकर गांव से बिजली संकट को समाप्त किया जाएगा।
सतीश गोयत, एसडीओ, बिजली निगम, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed