{"_id":"66a9261c9daa1c423200424a","slug":"villagers-entered-the-power-house-and-abused-got-the-power-supply-cut-off-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122189-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीणों ने बिजली घर में घुसकर किया गाली गलौज, बिजली आपूर्ति कराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीणों ने बिजली घर में घुसकर किया गाली गलौज, बिजली आपूर्ति कराई बंद
Tue, 30 Jul 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गांव बुटाना स्थित 33केवी बिजली घर में लगे सीसीटीवी में दिखाई देते ग्रामीण।
गोहाना। गांव बुटाना के 33केवी बिजली घर में ग्रामीणों ने घुसकर ड्यूटी ऑपरेटर के साथ गाली-गलौज किया। इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद कराई व पिटाई करने की धमकी भी दी है। ड्यूटी ऑपरेटर ने मामले की जानकारी उपमंडल अभियंता को दी। बरोदा थाना पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उपमंडल अभियंता विकास ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की रात करीब 10 बजे ड्यूटी ऑपरेटर के साथ ग्रामीणों ने गाली गलौज किया और गांव की बिजली आपूर्ति बंद कराई। बिजली आपूर्ति बंद नहीं करने पर मारपीट करने की धमकी दी है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ग्रामीणों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।