फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers demonstrated at SDO office in protest against the increased electricity bills

बिजली के बढे़ बिलों के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 18 Oct 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated at SDO office in protest against the increased electricity bills
एसडीओ कार्यालय पर बढ़े बिजली के बिलों को दिखाकर रोष जताते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
बिजली निगम की ओर से भेजे गए बढ़े हुए बिजली के बिलों को लेकर आए दिन ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। घरों के बिजली बिल ज्यादा आने व ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के बाद दोबारा से राशि की मांग किए जाने के विरोध में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष जयभगवान मलिक ने कहा कि उपभोक्ताओं के बिल हर बार बढ़कर आ रहे हैं। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत बिजली निगम के एसडीओ को दी है। शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया है। पुगथला निवासी सुनीता ने बताया कि निगम ने 21 जनवरी 2022 को 37 हजार 937 रुपये का बिजली का बिल भेजा था। इसके बाद मार्च में उसका बिल बढ़ाकर 41 हजार 956 रुपये भेज दिया। वहीं निगम ने जुलाई में फिर से बिल बढ़ाकर 45 हजार 932 रुपये भेज दिया। जब उन्होंने इसकी शिकायत निगम कार्यालय में दी तो निगम की ओर से कार्रवाई किए जाने की बजाय उनके घर को कनेक्शन काट दिया गया। बिजली न होने से वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा भौरा रसूलपुर, कैलाना, पांची, खुबडू गांव के किसानों ने निगम को अपना सारा खर्च जमा करवाने के बाद ट्यूबवेल कनेक्शन लिए थे। अब निगम ने उन्हें नोटिस भेजकर उनके कनेक्शन में जितना खर्च हुआ है, वह अनुमानित लागत से अधिक है। ऐसे में उन्हें बकाया राशि जमा करवाने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। निगम की गलतियों की सजा किसानों को भुगतनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि निगम को पहले ही उन्हें अनुमानित लागत का ब्योरा बनाकर देना चाहिए था। उन्होंने प्रशासन से उनकी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed