फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers created a ruckus in the police station after the death of the youth due to current

युवक की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा

Thu, 24 Feb 2022 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers created a ruckus in the police station after the death of the youth due to current
खरखौदा। सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में युवक की करंट से हुई मौत के मामले में बुधवार सुबह थाना कलां के ग्रामीण थाना पहुंचे। जहां वह आरोपियों के खिलाफ धारा 304ए की बजाय धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए और हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम संजय बिश्नोई थाने में पहुंचे ओर उन्होंने ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों ने हत्या की धारा न जोड़े जाने तक शव नहीं लेने की बात कहीं। इसके बाद एएसपी निकिता खट्टर थाने पहुंचीं और उन्हें मृतक के ताऊ ने शिकायत दी। युवक की मौत के मामले में धारा 302 जोड़े जाने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शव लेने को तैयार हुए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद थाना कलां निवासी सुमित की करंट लगने से मौत हो गई थी। सुमित के भाई अमित की शिकायत पर पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ, जेई व लाइनमैन सहित अन्य के खिलाफ 304ए के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार सुबह मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुमित को ब्लैकमेल किया जा रहा था और उसकी करंट से हत्या की गई है। सुमित के ताऊ धर्मबीर ने शिकायत दी है कि उसका भतीजा बिजली निगम में अप्रेंटिस कर रहा था, लेकिन नवंबर में उसकी अप्रेंटिस पूरी हो चुकी थी। उसके बावजूद उसे बिजली निगम की तरफ से अनुभव प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा था। अनुभव प्रमाणपत्र देने की एवज में उसे काम पर बुलाया जाता था। मंगलवार को भी बिजली निगम की तरफ से फोन आने के बाद भतीजे सुमित ने उसे सैदपुर छोड़कर आने को कहा था। कारण पूछने पर उसने बताया था कि एसडीओ, जेई व लाइनमैन उसे अनुभव प्रमाणपत्र नहीं दे रहे हैं। उसकी एवज में उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और जबरदस्ती बिजली के फाल्ट ठीक करवाए जा रहे हैं। ऐसे में वह जानकारी के अभाव में अपने भतीजे को सैदपुर बिजली निगम कार्यालय में छोड़कर आ गया, लेकिन शाम चार बजे उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे की करंट लगने से मौत हुई है। धर्मबीर का आरोप है कि उसके भतीजे को जबरदस्ती फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा दिया गया और करंट छोड़कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

-
एएसपी ने दिया जांच का आश्वासन, ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने पर हुए सहमत
ग्रामीणों ने एएसपी निकिता खट्टर को वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की फुटेज होने की बात कही। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लेगी ताकि फुटेज की जांच हो सके। मृतक की प्रताड़ना के आरोपों की जांच एसडीएम संजय बिश्नोई करेंगे। पुलिस की तरफ से मामले की गहनता से जांच करने व शिकायत पर मामले की धाराओं में इजाफा करने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण सुमित का पोस्टमार्टम करवाने पर सहमत हो गए। जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। थाना कलां गांव में बुधवार शाम सुमित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंगलवार शाम को ही मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन मृतक के परिजन उससे संतुष्ट नहीं थे। जिस पर उनके द्वारा दोबारा दी गई शिकायत के आधार पर मामले में धारा 302 व 384 को जोड़ा गया है, मामले की जांच जारी है।
- निकिता खट्टर, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed