{"_id":"651080341513ebd636071496","slug":"villagers-create-ruckus-at-bhigan-toll-plaza-to-make-it-free-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6590-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फ्री कराने के लिए भिगान टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फ्री कराने के लिए भिगान टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हंगामा
Mon, 25 Sep 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
गांव भिगान के पास स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे मुरथल के ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते मुरथल
गन्नौर। नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर पहुंचे गांव मुरथल के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने टोल टैक्स वसूलने का विरोध किया। उन्होंने टोल फ्री कराने की मांग की। सूचना मिलते ही मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह के अलावा ट्रैफिक थाना प्रभारी जोगिंद्र ग्रेवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे टोल निशुल्क करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में टोल अधिकारियों से मुलाकात के आश्वासन पर वह शांत हुए।
जिला पार्षद संत कुमार, सुनील क्रांति ने बताया कि पहले टोल प्रबंधन ने आस-पास के 7 गांवों का टोल फ्री कर रखा था, लेकिन अब उनके गांव को उसमें से हटा दिया गया है। उनका गांव पांच किलोमीटर के दायरे में आता है। भिगान टोल प्लाजा पर गांव का पहचान पत्र दिखाने के बावजूद भी टोलकर्मी उन्हें बिना टैक्स लिए टोल से गुजरने नहीं देते और उनके साथ बहसबाजी करते हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले की तरह उनके गांव का टोल फ्री किया जाना चाहिए। इसके बाद मुरथल थाना प्रभारी ने टोल अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद टोल अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह 27 सितंबर को उनकी टोल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करवा देंगे। तब तक वह गांव का पहचान पत्र दिखा कर टोल से बिना शुल्क दिए गुजर सकते हैं। टोल प्रबंधन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी टोल अधिकारियों के साथ 27 सितंबर को बैठक है। बैठक के बाद टोल फ्री नहीं हुआ तो वह ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर टोल प्लाजा पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। वह इसे लेकर कड़ा विरोध जताएंगे।