फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villager killed after being hit by a vehicle on the Delhi-Katra Expressway.

Sonipat News: दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Tue, 11 Aug 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Villager killed after being hit by a vehicle on the Delhi-Katra Expressway.
फोटो - नागरिक अस्पताल में कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद
गोहाना/सोनीपत। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर गांव गिवाना के नजदीक हाईवे पार करते समय वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण त्रिलोक (51) की मौत हो गई। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गिवाना निवासी सत्यवान ने पुलिस को बताया कि उनके भाई त्रिलोक ट्रक चालक थे। रविवार रात वह अपने साथी के ट्रक में बैठकर दिल्ली से गांव लौट रहे थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को गांव आने की जानकारी दी थी और अपने बेटे को एक्सप्रेसवे के पास उन्हें लेने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सत्यवान की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वाहन और चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो - नागरिक अस्पताल में कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो - नागरिक अस्पताल में कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed