फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villager going on duty in the company was beaten up by blocking the way

कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे ग्रामीण को रास्ता रोककर पीटा, बैग से एक लाख रुपये गायब

Tue, 28 Dec 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villager going on duty in the company was beaten up by blocking the way
गोहाना। गांव मिर्जापुर खेड़ी से कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे ग्रामीण का रास्ता रोककर तीन युवकों ने पिटाई कर दी। इसके अलावा ग्रामीण की बाइक के बैग से एक लाख रुपये भी गायब मिले। ग्रामीण ने गांव के ही तीन लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी रामनरेश ने बताया कि वह रोहतक स्थित मारुति कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी में उसकी रात की ड्यूटी रहती है। वह 25 दिसंबर को रात करीब आठ बजे गांव से रोजाना की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर सांघी की तरफ जा रहा था। जब वह ड्रेन नंबर-8 के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े तीन युवकों ने उसका रास्ता रुकवा लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। रामनरेश का आरोप है कि हमला करने वाले उसके गांव के ही उतम, शौकी व सुधीर थे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। इसके बाद उसने ड्यूटी पर पहुंचकर बाइक का बैग देखा तो उसमें रखे एक लाख रुपये भी गायब मिले। बाद में उसके परिजन उसे गोहाना के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, वहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। इस पर पुलिस ने उतम, शौकी व सुधीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed