{"_id":"677ee92a0973690fc1068458","slug":"villager-accused-of-beating-his-own-brother-along-with-his-wife-sonipat-news-c-197-1-snp1003-130515-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीण पर पत्नी संग मिलकर सगे भाई की पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीण पर पत्नी संग मिलकर सगे भाई की पिटाई का आरोप
Thu, 09 Jan 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव नया बांस घरेलू विवाद के चलते ग्रामीण पर पत्नी संग मिलकर सगे भाई की पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि परिजन पीड़ित को लेकर अस्पताल गए तो भाई के ससुरालियों ने वहां आकर उनकी पिटाई की। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी।
रोहित ने बताया कि वह घर पर सो रहे थे तभी उनके भाई और भाभी ने घर के गेट का शीशा तोड़ा और जबरन अंदर घुसकर उनकी पिटाई की। उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। भाभी ने झूठे केस में फंसवाने की भी धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और उन्हें बचाया। परिजन उन्हें इलाज के लिए गन्नौर उपमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी भाई-भाभी, भाई के सुसराल पक्ष के लोग व अन्य चाकू और हथियार ले कर पहुंच गए और उनकी पिटाई कर दी। चिकित्सक ने रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। रोहित ने शिकायत में खुद और अपनी मां की जान को खतरा बताया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।