{"_id":"635fb45066dec256ad6b725e","slug":"village-juan-1-of-sonipat-boycott-panchayat-elections-all-candidates-withdrew-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गांव जुआं-1 ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, सभी उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन, ये है कारण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: गांव जुआं-1 ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, सभी उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन, ये है कारण...
Mon, 31 Oct 2022 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 05:11 PM IST
सार
गांव जुआं-1 के निवर्तमान सरपंच धर्मबीर ने बताया कि गांव में 14 वार्ड हैं। पंचायत चुनाव को लेकर गांव में सरपंच पद के लिए 4 और पंच पद के लिए 27 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का बायकॉट
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सोनीपत के गांव जुआं-1 के ग्रामीणों ने एकमत होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की करीब 500 एकड़ भूमि पर पानी भरा हुआ है। जिस कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। पानी निकासी की मांग को लेकर वे 11 दिनों से लघु सचिवालय में हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने एकमत होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन
गांव जुआं-1 के निवर्तमान सरपंच धर्मबीर ने बताया कि गांव में 14 वार्ड हैं। पंचायत चुनाव को लेकर गांव में सरपंच पद के लिए 4 और पंच पद के लिए 27 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। गांव के 500 एकड़ जमीन में गहराई पानी निकासी की समस्या का समाधान न होने पर सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर पंचायत चुनाव को बहिष्कार किया है। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि सोमवार को सरपंच और पंच पद के सभी 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए और एकमत होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन