{"_id":"6a6a6753e889b779d60b37e6","slug":"vigilance-stepped-up-on-kanwar-routes-deployments-range-from-cranes-and-ambulances-to-reserve-forces-sonipat-news-c-197-1-snp1001-157813-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कांवड़ मार्गों पर चौकसी बढ़ी, मार्गों पर क्रेन-एम्बुलेंस से लेकर रिजर्व फोर्स तक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कांवड़ मार्गों पर चौकसी बढ़ी, मार्गों पर क्रेन-एम्बुलेंस से लेकर रिजर्व फोर्स तक तैनात
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत से कांवड़ लेकर गुजरते श्रद्धालु। फाइल फोटो
सोनीपत। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और मार्गों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
प्रशासन ने यात्रा अवधि के दौरान सभी एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को 24 घंटे तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर क्रेन, रिकवरी वाहन और एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी, ताकि दुर्घटना या वाहन खराब होने की स्थिति में यातायात बाधित न हो।
कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। संबंधित विभागों को बिजली के ढीले और जर्जर तारों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने, मार्ग संकेतक, डायवर्जन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक कोन और रोड लेन डिवाइडर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मार्गों से अतिक्रमण हटाने और बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यमुना घाट पर एनडीआरएफ की तैनाती की तैयारी
यमुना नदी क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव और प्रशिक्षित कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। गढ़ मिर्कपुर स्थित यमुना घाट पर एनडीआरएफ की तैनाती के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर पत्राचार किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा। ये पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
दिन-रात होगी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी
पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दिन-रात सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को गश्ती दल, पुलिस नाकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं मुरथल यातायात थाना और हाईवे यातायात इकाई को राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए थाना बहालगढ़ के सामने दंगा रोधी उपकरणों से लैस एक प्लाटून रिजर्व पुलिस बल को तैयार रखा जाएगा।
वर्जन
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ सुरक्षित वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
ममता सिंह, पुलिस आयुक्त