फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   video viral, farmers leader, chadhuni

राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुए चढूनी का वीडियो वायरल, भाजपा आईटी सेल पर आरोप लगाए

Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
video viral, farmers leader, chadhuni
सोनीपत। किसान आंदोलन में शामिल संगठनों के नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप लगाने के वीडियो भी लगातार वायरल किए जा रहे हैं। अब भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूूनी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह सबसे पहले आंदोलन में शामिल किसानों का आभार जताते हैं और उसके बाद कहते है कि सरकार लगातार साजिश रच रही है, जिससे आंदोलन को तोड़ा जा सके। वह कुछ संगठनों से अलग-अलग बात कर रही है, जिससे संगठनों में फूट पड़ जाए। कुछ संगठन इस आंदोलन को सरकार के हाथों बेचना चाहते है। इसके साथ ही वीडियो में गुरनाम सिंह चढ़ूनी कहते हैं कि कुछ संगठनों के लोग सरकार की गोद में बैठे हुए हैं और टिकैत भी भाजपा की गोद में बैठे हैं तो उनका हरियाणा का अध्यक्ष भी भाजपा की गोद में बैठा है। उन्होंने मेरे ऊपर दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यह काफी पुराना वीडियो है और अब वह राकेश टिकैत के साथ हैं। उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर पुराने वीडियो इस तरह से वायरल करके आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

--
हमारे पास गणतंत्र दिवस के वीडियो आए, राष्ट्रद्रोही कौन है, जल्द खुलासा करेंगे: कक्का
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य शिवकुमार कक्का ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जिस तरह से हुआ है, उसके बाद दो दिन उनको काफी कुछ झेलना पड़ा। जिसके लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए माफी भी मांगी, लेकिन अब उनके पास फोटो व वीडियो आ चुके है। जिससे यह साफ पता चलेगा कि आखिर देशद्रोही कौन है। किस-किस ने इस तरह की साजिश रची, उन सभी का पर्दाफाश किया जाएगा। इसके साथ ही शिवकुमार कक्का ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने बिजली, पानी, इंटरनेट सबकुछ बंद कर दिया है, इस तरह तो वह पाकिस्तान व चीन के साथ भी नहीं कर रहा है। सरकार को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed