{"_id":"676714d0a30b32d43d02ee17","slug":"video-of-attack-on-electricity-corporation-team-in-village-chichharana-surfaced-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129655-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गांव छिछड़ाना में बिजली निगम की टीम पर हुए हमले का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गांव छिछड़ाना में बिजली निगम की टीम पर हुए हमले का वीडियो आया सामने
Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के गोहाना में गांव छिछड़ाना में चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला करते ग्रामीण। स्रोत
गोहाना। गांव छिछड़ाना में बिजली निगम की टीम पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है। एक ग्रामीण बिजली कर्मचारियों पर हमला करने के लिए कस्सी लेकर दौड़ रहा है और बिजली कर्मचारी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। इस वारदात में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गांव छिछड़ाना में वीरवार को शाम लगभग चार बजे बिजली निगम की टीम बिजली चोरी पकड़ने गई थी। वहां ग्रामीणों ने जेई और उनकी टीम में शामिल आठ कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। इस घटना का वीडियो सामने आया है। कर्मचारी दो ग्रामीणों के यहां बिजली चोरी पकड़े जाने पर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। उसी समय एक ग्रामीण हाथ में कस्सी उठाकर बिजली कर्मचारियों पर हमला करने के दौड़ता है। एक बिजली कर्मचारी पीछे दौड़ते हुए वीडियो बना रहे हैं। सभी कर्मचारी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। जान बचाने के लिए गुहार लगाई जा रही है। वीडियो में पांच छह लोग आते हैं और बिजली कर्मचारियों पर लाठी बरसाने लगते हैं। एक महिला कर्मचारी को मोबाइल बंद करने की धमकी दे रही है। इस घटना में निगम के एसडीओ कपिल यादव की शिकायत पर बरोदा थाना में छह नामजद व अन्य ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।