फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Video of assault viral four policemen line spot

गाड़ी चालक से पुलिस कर्मियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार कर्मी लाइन हाजिर

Sun, 05 Sep 2021 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Video of assault viral four policemen line spot
गोहाना रोड बाईपास स्थित गांव जाहरी गोल चक्कर के पास शनिवार को एक गाड़ी चालक से पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। चालक का आरोप है कि वाहन चालकों को जान-बूझकर तंग किया जाता है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव जाहरी निवासी सतबीर ने बताया कि वह जाहरी रोड से जा रहा था। उसने अपनी गाड़ी एक साइड में खड़ी कर दी। इसी बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे। एक पुलिसकर्मी गाड़ी में सवार हो गया। चालक है कि एक अन्य पुलिसकर्मी ने उससे मारपीट की। चालक व अन्य ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार तंग किया जा रहा है। चालक सतबीर ने कहा कि चालकों से बदसलूकी की जाती है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो एसपी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बदन सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद चारों पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। मामले में गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed