{"_id":"62bc9765d7fb2919117aac33","slug":"vhp-and-bajrang-dal-workers-burnt-effigies-of-terrorism-sonipat-news-rtk6509579170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं आतंकवाद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं आतंकवाद का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत/गन्नौर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। सोनीपत के सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द कन्हैयालाल के हत्यारों को सजा दी जाए और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।
सोनीपत में आंबेडकर चौक से लेकर सुभाष चौक तक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। विहिप के विभाग मंत्री आदित्य रोहिल्ला ने कहा कि कन्हैया की हत्या करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। मृतक के परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने व 10 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। केंद्र सरकार को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस दौरान जिला मंत्री सुभाष गुप्ता, भाजपा नेता राजीव जैन, ललित बत्रा, विहिप के सह मंत्री नरेंद्र पाल शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेम खुराना, प्रभु दयाल, अधिवक्ता मोहन कौशिक, संत राम, भाजपा नेता योगेशपाल, अनिल गोयल, संजय वर्मा, वासुदेव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दूसरी ओर गन्नौर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए। इसके बाद वह रेलवे रोड से देवीलाल चौक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने व्यापारी कन्हैयालाल के हत्यारों के लिए फांसी की मांग की। इनके पीछे कौन सा संगठन काम कर रहा है, उसका पर्दाफाश करने की भी मांग केंद्र सरकार से की। कार्यकर्ताओं ने ऐसी घटनाओं को होने से रोकने के लिए युवाओं को आगे आने की अपील की।