{"_id":"667ef2577bad581cdf05d2f6","slug":"verification-of-photo-voter-list-begins-blos-will-go-door-to-door-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120353-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फोटोयुक्त मतदाता सूची का सत्यापन शुरू, बीएलओ घर-घर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फोटोयुक्त मतदाता सूची का सत्यापन शुरू, बीएलओ घर-घर जाएंगे
Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जुलाई को आधार तिथि मानते हुए ‘फोटो युक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन’ कार्यक्रम जारी किया है। 24 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर निर्धारित फॉर्म के अनुसार मतदाताओं के बारे में जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वह बीएलओ को सही जानकारी दें। त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वह अपना निर्धारित फार्म भरकर बीएलओ को दे सकते हैं। वहीं उपायुक्त ने बताया कि बीएलओ की ओर से सत्यापन के बाद दोहरे नामों को मतदाता सूची से हटाया जाएगा। मतदाता भी सुनिश्चित करें कि उनका नाम दो स्थानों पर अंकित न हो। दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम शामिल करवाना कानूनी अपराध है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27-28 जुलाई और 3 व 4 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाए जाएंगे। संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरवाएंगे। इसके बाद 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 1 जुलाई को आधार तिथि मानकर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की ओर से नए वोट बनाने का कार्य किया जाएगा।