{"_id":"68bf40e7a7b31dd03e0b9122","slug":"vehicles-stuck-in-jam-due-to-potholes-on-state-highway-18-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141973-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्टेट हाईवे-18 पर गड्ढों से जाम में फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्टेट हाईवे-18 पर गड्ढों से जाम में फंस रहे वाहन
Tue, 09 Sep 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। शहर से दिल्ली जाने वाले स्टेट हाईवे-18 की पिपली गांव में खस्ता हालत के चलते हजारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क में बने गहरे गड्ढों के कारण न केवल कई घंटे जाम लगता है बल्कि भारी वाहनों के साथ ही छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई वाहन चालक तो दिल्ली जाने के लिए दूसरे विकल्प को अपना रहे हैं। बवाना तक की 17 किलोमीटर की दूरी को वह 34 किलोमीटर का सफर तय कर पूरा कर रहे हैं।
112 पर काल कर खुलवाया जाम
दिल्ली मार्ग पर वाहनों के गलत खड़ा होने से सोमवार को जाम लग गया। लंबे समय तक जब जाम खुल नहीं पाया तो वाहन चालकों ने 112 पर काल कर दी। इसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर खड़ी कारों को उठाकर किनारे किया। इसके बाद जाम खुल सका। वर्जन
स्टेट हाईवे-18 के निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -बिजेंद्र चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।