फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles crawling on Kundli-Singhu border, causing traffic jam

Sonipat News: कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर रेंग रहे वाहन, लग रहा जाम

Wed, 28 Feb 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawling on Kundli-Singhu border, causing traffic jam
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर जाम में फंसी कार व भारी वाहन। संवाद
सोनीपत/राई। किसानों की चेतावनी के बाद सील किए गए कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सर्विस रोड खोलने के बाद हल्की राहत तो मिली है, लेकिन दूसरे दिन भी जाम मुसीबत बना रहा। पूरे दिन यातायात को सामान्य बनाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वाहन चालकों की मांग है कि बॉर्डर के फ्लाईओवर को भी खोला जाए। हालांकि पुलिस की नजर 29 फरवरी होने वाली किसानों की सरकार की बैठक पर टिकी है।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान 13 फरवरी को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर आ डटे थे। वहां से दिल्ली कूच के प्रयास में किसानों का सुरक्षा बलों के साथ टकराव हो गया था, जिसके बाद सोनीपत व दिल्ली पुलिस ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया था। यही कारण है कि दीवारों को तोडऩे में दिल्ली प्रशासन के पसीने छूट गए थे। सोमवार को दोपहर तक दोनों ओर के सर्विस रोड खोल दिए गए और ट्रैफिक का आवागमन शुरू हो गया, लेकिन अब बड़ी समस्या जाम की बन रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी जाम से हालात खराब रहे। फ्लाईओवरों के दोनों ओर सर्विस रोड की लेन ही खोली गई हैं। उसमें भी दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए मात्र एक ही लेन खोली गई है, जिसके कारण पूरा दिन वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जा रहा है। फैक्टरी का सामान लेकर भारी वाहन भी सड़क पर उतर रहे हैं। एक लेन खुली होने के कारण भारी वाहनों को रोके जाने की मांग उठ रही है। मंगलवार को भी पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाया और हालात सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन रात तक भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


फ्लाईओवर खोलने पर कल हो सकता है फैसला

सर्विस रोड खुलने से हल्की राहत जरूर मिली है, लेकिन उद्योगों में माल का आवागमन अभी भी सुचारू नहीं हो पाया है। उद्योगपतियों व आसपास के बाशिंदों, दुकानदारों ने दिल्ली पुलिस से मांग की है। जाम की स्थिति को देखते हुए सर्विस रोड को पूरी तरह से खोलने की मांग की है। 29 फरवरी को किसानों के साथ सरकार की होने वाली बैठक पर नजर रहेगी। इस बैठक में किसानों व सरकार के बीच बात बन जाती है तो उसी दिन से कुंडली बॉर्डर के फ्लाईओवरों को खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed