फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   vehicle was not found to go home, the friend was called with a bike, both died in the accident

घर जाने को नहीं मिला वाहन तो दोस्त को बुलाया बाइक लेकर, हादसे में दोनों की मौत

Thu, 27 May 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
vehicle was not found to go home, the friend was called with a bike, both died in the accident
नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर सोहटी धाम के पास सेंट्रो कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। एक दोस्त ने दिल्ली से लौटते हुए वाहन नहीं मिलने पर अपने दोस्त को फोन कर बाइक लेकर सैदपुर बुलाया था। जब दोनों वीरवार शाम को घर लौट रहे थे तो सोहटी धाम के पास कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार को गांव सोहटी निवासी रवि (30) काम के सिलसिले में दिल्ली गया था। वापसी में सैदपुर चौक पर पहुंचने के बाद जब उसे कोई सवारी नहीं मिली तो उसने अपने साथी प्रदीप (29) को बाइक लेकर सैदपुर बुला लिया। शाम करीब पांच बजे दोनों बाइक पर घर के लिए निकल पड़े। जब वह सोहटी गांव के बाहरी छोर पर स्थित हनुमान मंदिर, सोहटी धाम के पास पहुंचे। सामने से आ रही एक सेंट्रो कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जब इस हादसे में दोनों युवकों की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर सीएचसी पहुंच गए और मृतकों के परिजनों का ढांढस बंधाने लगे। हादसे में दो युवकों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

सड़क पर गिरे पेड़ से बचने के लिए विपरीत दिशा से जाने लगे तो हुआ हादसा
नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर सोहटी गांव के बाहरी छोर पर कई दिन से एक पेड़ टूटकर सड़क पर पड़ा है, जिसके कारण एक तरफ से आने वाले वाहन चालकों को साइड बदलकर जाना पड़ता है। बाइक सवार युवकों के साथ भी ऐसा ही हुआ। पेड़ से बचते हुए जब साइड से वह आगे बढ़े तो सामने से आ रही कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की मौत के बाद छह माह के बेटे के सिर से पिता का साया भी उठा
गांव सोहटी निवासी रवि कैंटर चालक था। उसकी 18 माह पहले ही शालू से शादी हुई थी। छह माह पहले शालू ने बेटे यक्षत को जन्म दिया, लेकिन डिलिवरी के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार उस हादसे को भूल भी नहीं पाया था कि एक और हादसे ने रवि को भी छीन लिया।
वर्जन
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
- अनिल कुमार, प्रभारी, सैदपुर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed