फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Veer won 4 gold medals in swimming competition

Sonipat News: तैराकी प्रतियोगिता में वीर ने 4 स्वर्ण पदक जीते

Thu, 11 Sep 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Veer won 4 gold medals in swimming competition
-फोटो 51 : चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के विजेता तैराकों के साथ एकेडमी के कोच। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के तैराकों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 तैराकी प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण 6 रजत और 6 कांस्य पदक हासिल किए हैं। सोनीपत के ऋषिकुल स्कूल में 5 से 8 सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के तैराकों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

संचालक और हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि तैराकी वीर दलाल ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पदक और बेस्ट स्विमर की ट्रॉफी भी हासिल की है। वहीं इशांत ने 3 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक हासिल किया है। साथ ही जयवर्धन राव ने 3 स्वर्ण और दो कांस्य पदक, नितेश खत्री ने 2 स्वर्ण पदक, मंयक तुषीर ने 2 स्वर्ण, एक रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

अकादमी के तैराक दिव्यांशु गुलिया ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया। तैराक शोभित गिल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक, पूर्वी सहरावत ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक हासिल किया है। इरा गहलावत ने 1 स्वर्ण, शताक्षी पाराशर ने 1 रजत, तुषार ने एक रजत पदक और दिव्यांश दराल ने 1 कांस्य पदक हासिल किया है। अनिल खत्री ने सभी विजेता तैराकों और उनके कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed