फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vardhaman Society receives water bill of Rs 27.93 lakh, residents face uproar over recovery

Sonipat News: वर्धमान सोसाइटी को भेजा 27.93 लाख का पानी का बिल, रेजिडेंट से वसूली पर हंगामा

Fri, 24 Apr 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vardhaman Society receives water bill of Rs 27.93 lakh, residents face uproar over recovery
फोटो : सोनीपत की वर्धमान सोसाइटी में बिल्डर के ​खिलाफ प्रदर्शन करते रेजिडेंट। स्रोत: पाठक - फोटो : Samvad
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से वर्धमान सोसाइटी में 27.93 लाख रुपये का पानी का बिल भेज गया है। वहां सोसाइटी को संचालित कर रही स्टैंडर्ड फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस मिलने के बाद सर्विस प्रोवाइडर ने रेजिडेंट ने पानी के बिल वसूली के नोटिस भेजने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इससे गुस्साए रेजिडेंट ने वीरवार शाम एकत्रित होकर इन नोटिसों का विरोध किया और बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका कहना है कि उनसे सर्विस प्रोवाइडर करने से पहले पैसा दिया जाता है तो अब किस तरह की अवैध वसूली है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

किरनण, मानसी, शालू, अंजू, दिनेश, रीतू, कृष्ण, नेहा, ओमकार का कहना है कि बिल्डर की ओर से वर्षों पुराना पानी का बकाया अब वर्तमान फ्लैट मालिकों से जबरन वसूला जा रहा है जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि कहा कि उन्होंने फ्लैट खरीदते समय सभी निर्धारित शुल्क पहले ही जमा कर दिए थे। अब बिल्डर अपनी पुरानी देनदारी को वाटर रिकवर और के नाम पर निवासियों पर डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि यदि यह राशि जमा नहीं की गई तो पानी जैसी मूलभूत सुविधा बंद करने की चेतावनी दी जा रही है जो सीधा मानसिक दबाव और जबरन वसूली का मामला है। लोगों ने कहा कि बिल्डर की गलती और पुराने बकाये की सजा आम जनता को क्यों भुगतनी पड़े। रेजिडेंट ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

उनका कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। निवासियों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन और कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed