फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vande Bharat coaches will prepared in Sonipat Railway Coach Factory

Haryana: सोनीपत की रेलवे कोच फैक्टरी में तैयार होंगे वंदे भारत के कोच, शताब्दी एक्सप्रेस के 100 कोच बनकर तैयार

Sat, 12 Oct 2024 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

सोनीपत में अधिकारियों ने उद्घाटन समारोह के बाद कोच फैक्टरी का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे कार्यों की स्थिति का जायजा भी लिया। इससे पहले सभी अधिकारी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बड़ी कोच फैक्टरी पहुंचे।

विज्ञापन
Vande Bharat coaches will prepared in Sonipat Railway Coach Factory
सोनीपत रेलवे कोच फैक्टरी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव बड़ी स्थित रेलवे कोच फैक्टरी में शताब्दी एक्सप्रेस का 100वां कोच तैयार होने पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दिल्ली रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा और मंडल रेलवे प्रबंधक सुखविंद्र सिंह ने अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ शिरकत की। कार्यक्रम में शताब्दी एक्सप्रेस के 100वें कोच का उद्घाटन किया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब बड़ी कोच फैक्टरी में वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच तैयार करने के साथ मरम्मत का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने उद्घाटन समारोह के बाद कोच फैक्टरी का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे कार्यों की स्थिति का जायजा भी लिया। इससे पहले सभी अधिकारी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बड़ी कोच फैक्टरी पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने उद्घाटन समारोह में शिरकत की। बताया जा रहा हैं कि कोच फैक्टरी निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारी सोनीपत स्टेशन का निरीक्षण भी कर सकते हैं। यहां गति शक्ति परियोजना के तहत चल रहे 29 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न कार्यों का जायजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed