{"_id":"68a8d56b6e255d54de00521c","slug":"van-mahotsav-will-be-celebrated-in-imt-tomorrow-chief-minister-will-be-the-chief-guest-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141075-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईएमटी में कल मनाया जाएगा वन महोत्सव, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईएमटी में कल मनाया जाएगा वन महोत्सव, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
Sat, 23 Aug 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06: सोनीपत के आईएमटी खरखौदा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उपायुक्त सुशील सारवान को जानक
खरखौदा (सोनीपत)। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखौदा में 24 अगस्त को आयोजित होने वाले वन महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीसी और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे।
उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंच, बैठने की व्यवस्था, पौधरोपण स्थल, पार्किंग एरिया, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उपायुक्त ने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा और यातायात प्रबंध पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा का प्लान तैयार किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, बिजली और टेंट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई और पौधों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए जिससे कि लगाए गए पौधे लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकीय महाविद्यालय, पिपली में बनाए गए हेलिपैड का भी दौरा किया।
एसडीएम ने कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए सभी सुविधाएं की जाएं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और संत निरंकारी मिशन की संगत हिस्सा लेगी। पांच एकड़ में सघन वन विकसित करने के लिए 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह वन महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे। सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व संत निरंकारी मिशन के महासचिव सुखदेव सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
वन महोत्सव में राई से विधायक कृष्णा गहलावत, गन्नौर से विधायक देवेन्द्र कादियान, सोनीपत से विधायक निखिल मदान और खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा मौजूद रहेंगे। एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी नरेश रोहिल्ला ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर तहसीलदार मनोज कुमार, कुलबीर मलिक, जगदीश कादियान, उप वन संरक्षक रेनू बाला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।