फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Valve damaged in civil hospital, patients and attendants yearning for water

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में हुई वाल्व खराब, पानी के लिए तरसते रहे मरीज व तीमारदार

Wed, 26 Feb 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Valve damaged in civil hospital, patients and attendants yearning for water
फोटो 41: सोनीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में पानी की वाल्व ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में पाइपलाइन की वाल्व खराब होने के चलते मंगलवार को पानी की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों को दवाई खाने के लिए भी दिनभर पानी नसीब नहीं हुआ। अफरा-तफरी मचने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले में गंभीरता दिखाई। शाम चार बजे के बाद वाल्व ठीक करने के बाद पानी की आपूर्ति चालू हो सकी। उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना ओपीडी संख्या दो हजार से ज्यादा हो रही है। मरीजों को उपचार के लिए कई घंटे लाइन में खड़े होने पर मजबूर होना पड़ता है। मौसम के बदलाव के चलते लंबी लाइन में खड़े मरीजों के गले सूखने लगते है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अलग-अलग स्थानों पर पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन मंगलवार को दिन भर अस्पताल में आने वाले मरीज, उनके तीमारदारों व स्टाफ कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में दिन भर पानी की समस्या से जूझना पड़ा। पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन की वाल्व खराब होने के चलते परेशानी दिन भर रही। देर शाम चार बजे के बाद वाल्व ठीक होने पर अस्पताल में पानी मुहैया हो सका।
विज्ञापन



-
अस्पताल में पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन की वाल्व सुबह खराब हो गई थी। जिसे शाम 4 बजे के बाद जाकर वाल्व को ठीक किया जा सका। उसके बाद अस्पताल में पानी की आपूर्ति शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. गिन्नी लांबा, उप चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed