फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Valentine's Week: Teddy Bear Day today, Bamboo Panda is making a splash in the market

वेलेंटाइन सप्ताह : टेडी बियर डे आज, बाजार में बैंबो पांडा मचा रहा धूम

Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Week: Teddy Bear Day today, Bamboo Panda is making a splash in the market
फोटो 08- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकान पर लगाए गए बैंबो पांडा टेडी बियर। संवाद
सोनीपत। वेलेंटाइन सप्ताह के चौथे दिन टेडी बियर डे मनाया जाता है। रविवार को चॉकलेट डे मनाने के बाद सोमवार को प्रेम, करुणा व सुरक्षा का प्रतीक टेडी बियर डे मनाया जाएगा। टेडी डे पर प्रेमी-प्रेमिका ही नहीं, बल्कि अपने प्रिय दोस्तों व परिजनों को भी टेडी उपहार के रूप में दिया जाता है। इस बार युवा वर्ग बैंबो पांडा व रेनबो टेडी को ज्यादा पसंद कर रहा है। टेडी बियर की बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदार सौरभ ने बताया कि आमतौर पर लड़कियां टेडी बियर को ज्यादा पसंद करती हैं। प्रेमी हर साल टेडी बियर डे पर अपनी प्रेमिकाओं को टेडी उपहार के रूप में देते हैं। साथ ही प्रिय दोस्तों व परिजनों को भी टेडी बियर दिया जा सकता है। खासकर प्रेमी जोड़े इस दिन को प्यार व देखभाल का प्रतीक मानते हैं। वह अपने प्रेमी को टेडी बियर के साथ अन्य उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर प्रेमी अपने साथी को लाल रंग का दिल पकड़ा टेडी उपहार में देते हैं तो इसे प्यार का इजहार करने का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

बैंबो पांडा व रेनबो टेडी को ज्यादा पसंद कर रहे युवा
दुकानदार सौरभ ने बताया कि बाजार में युवा पांडा, बैंबो पांडा व रेनबो टेडी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बैंबो पांडा व रेनबो टेडी की कीमत साइज के हिसाब से 80 रुपये से 2500 रुपये तक उपलब्ध है। बैंबो पांडा टेडी पांडा के रूप में बना हुआ है, जबकि रेनबो टेडी कई रंगों को मिलाकर बनाया गया है। इस बार नई आइटम के तौर पर दुकानदारों ने पिकाचू व यूनिकॉन टेडी भी मंगवाए हैं, जो युवाओं को काफी लुभा रहे हैं। पिकाचू टेडी बियर अलग-अलग डिजाइन व साइज में उपलब्ध हैं। यूनिकॉन टेडी घोड़े के डिजाइन में बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेडी बियर के रंग का क्या है महत्व
कहा जाता है कि युवा अपने साथी को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए लाल रंग के टेडी बियर के साथ चाॅकलेट दे सकते हैं। एक साथ लंबी यात्रा पर जाने के लिए दो लाल रंग के टेडी बियर अपने साथी को दिए जाते हैं। वहीं साथी के साथ बिताए गए पलों को याद करने के लिए गुलाबी रंग का टेडी उपहार के रूप में दिया जाता है। ऐसा करके साथी को डेट के लिए भी प्रपोज किया जा सकता है। गहरी मित्रता के लिए पीले रंग का टेडी उपहार के तौर पर साथी को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed