{"_id":"65c52d8b086a9caa0a0b39d6","slug":"valentine-week-youth-expressed-their-feelings-to-their-friends-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113520-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन वीक : युवाओं ने अपने साथियों ने किया मन की बात का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन वीक : युवाओं ने अपने साथियों ने किया मन की बात का इजहार
Fri, 09 Feb 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत रोज डे के साथ हो चुकी है। रोज डे के बाद वीरवार को युवाओं ने प्रपोज डे मनाया। इस दिन युवाओं ने एक-दूसरे से अपने मन की बातों का इजहार किया। इसके साथ ही शुक्रवार को चॉकलेट डे को लेकर भी युवाओं ने खरीदारी की।
सुबह से ही बाजार में युवाओं की चहल-पहल बढ़ गई थी। युवाओं ने अपने साथी के लिए गिफ्ट खरीदे और उपहार भेंट करते हुए अपने मन की बात का बड़े ही सुंदर ढंग से इजहार किया। इस दौरान शहर के रेस्तरां में युवा जोड़ों की झलक दिखाई दी। दुकानदारों ने शुक्रवार को मनाए जाने वाले चॉकलेट डे को लेकर भी अपनी तैयारियां की। विभिन्न कंपनियों से अनेक प्रकार के डिजाइन के चॉकलेट मंगवाकर युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास किया।