Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vaish College defeated Palwal and Sonipat

Sonipat News: वैश्य कॉलेज ने पलवल और सोनीपत को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vaish College defeated Palwal and Sonipat
56-जाट कॉलेज में चल रही अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत की रेडर को पकड़ती वैश्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जाट कॉलेज में बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की महिला वर्ग की दो दिवसीय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इसमें छह कॉलेजों की खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वैश्य कॉलेज ने पलवल कॉलेज और टीकाराम कॉलेज सोनीपत को हराया।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय ने राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ को मात दी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय ने पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज को पराजित किया। प्रतियोगिता के संयुक्त सचिव डॉ. पवन ने बताया कि बुधवार को चार मैच खेले गए। प्रतियोगिता के मैच वीरवार को भी जारी रहेंगे और पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि संतोष नांदल ने किया। उन्होंने अपने पति, कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व अध्यक्ष, दिवंगत बलजीत नांदल की याद में कॉलेज को 21,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने एक कमरा बनवाने का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और जाट संस्था के कॉलेजियम सदस्य सुखबीर हुड्डा ने 11,000 रुपये देने की घोषणा की। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संस्था के उपप्रधान धर्मराज, महासचिव एडवोकेट नवदीप सिंह, प्राचार्य डॉ रामेंद्र हुड्डा, खेल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ दयानंद मलिक और विभाग के भी मौजूद रहे।

56-जाट कॉलेज में चल रही अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत की रेडर को पकड़ती वैश्

56-जाट कॉलेज में चल रही अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत की रेडर को पकड़ती वैश्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed