{"_id":"642883a52ebb0acec20e06c4","slug":"vaccine-finished-people-returned-from-hospital-sonipat-news-c-17-1-111162-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वैक्सीन खत्म, अस्पताल से वापस लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वैक्सीन खत्म, अस्पताल से वापस लौटे लोग
Sun, 02 Apr 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पांच दिन से लगातार कोरोना के मामले आने के बाद कोवैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। शुक्रवार को कोवैक्सीन की डोज खत्म हो गई। शनिवार को वैक्सीन लगवाने अस्पताल व टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे लोग लौटने के लिए मजबूर हुए। साथ ही उन्होंने सरकार से वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की।
एक सप्ताह पहले कोवैक्सीन की तीन हजार डोज बची हुई थी। पांच दिन से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के लिए अस्पताल व टीकाकरण केंद्रों पर लोग कोवैक्सीन की दूसरी व बूस्टर डोज लगवाने पहुंच रहे थे। शुक्रवार सुबह विभाग के पास 800 डोज बची हुई थी। शाम तक सभी लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी थी। शनिवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोग अस्पताल में पहुंचे तो टीकाकरण केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों ने वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दी। इसके बाद लोगों को निराशा हाथ लग सकी। वैक्सीन न लगाने से परेशान लोग वापस लौटने के लिए मजबूर हो गए।
कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को लगाई जाने वाली कॉर्बेवैक्स नवंबर माह से खत्म है। युवा से लेकर बुजुर्गों को लगाई जाने वाली कोविशील्ड 10 फरवरी से खत्म है। अस्पताल में कोवैक्सीन भी शुक्रवार को समाप्त हो गई। वहीं दूसरी ओर अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यदि सतर्कता नहीं बरती गई तो यहां संक्रमण तेजी से फैलने का डर बना रहेगा। फिलहाल जिले में कोरोना के 10 सक्रिय केस है। लोगों के लिए राहत की बात यह है कि शनिवार को कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में कोवैक्सीन की डोज खत्म हो चुकी है। 10 फरवरी को कोविशील्ड खत्म हो गई थी। वैक्सीन के लिए सरकार को डिमांड भेज दी गई है। वैक्सीन आने के बाद लोगों को लगाई जाएगी। -डॉ. नीरज यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी, सोनीपत