फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   vaccine did not arrive, vaccination slowed down

नहीं पहुंची वैक्सीन की 1000 डोज, टीकाकरण धीमा पड़ा

Sun, 18 Jul 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
vaccine did not arrive, vaccination slowed down
गोहाना। शहर के नागरिक अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत बढ़ती जा रही है। इससे लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही लौटना पड़ा रहा है। शनिवार को सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद वैक्सीन की 1000 डोज नहीं पहुंची। इस कारण अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने से लाभार्थियों को डोज नहीं लग पाई।
विज्ञापन

केवल 151 लोगों को पहले से ही आई डोज लगी। कई लोगों को रजिस्ट्रेशन के बाद भी वैक्सीन नहीं लगने से परेशानी बढ़ रही है। वहीं टीकाकरण की गति भी प्रभावित हो रही है। युवाओं ने एसएमओ से मिलकर डोज लगवाने की मांग की है। नागरिक अस्पताल क्षेत्र के तहत गोहाना शहर व दो पीएचसी के गांवों में 70 हजार से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने शहर तो 80 फीसदी से अधिक कवर कर लिया है, लेकिन गांवों में अब भी अधिकतर लोगों को वैक्सीन लगनी बाकी है। इसके बावजूद नागरिक अस्पताल को जिला मुख्यालय से वैक्सीन नहीं मिल पा रही हैं। इससे न केवल विभाग का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है, बल्कि वैक्सीन न लगने से लोगों को अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पहुंचे सिविल सर्जन ने गोहाना में 1000 वैक्सीन की डोज भेजने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया था। इसके बावजूद शनिवार को वैक्सीन की डोज नहीं पहुंची। इससे लाभार्थियों को बगैर वैक्सीन लगवाए ही लौटना पड़ा। उन्होंने एसएमओ से मांग की कि नियमित रूप से वैक्सीन लगाई जाए।
विज्ञापन

वर्जन
जिला मुख्यालय से नियमित वैक्सीन की मांग की जा रही है। वहां से जितनी वैक्सीन आ रही हैं, उन्हें लाभार्थियों को लगाया जा रहा है। अब वैक्सीन खत्म हो गई है। जिला मुख्यालय से आने के बाद ही उन्हें लाभार्थियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कर्मवीर सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed