फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Use technology for the purpose of knowledge and education: Vikas

ज्ञान, शिक्षा के उद्देश्य से करें तकनीक का उपयोग : विकास

Wed, 11 Feb 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Use technology for the purpose of knowledge and education: Vikas
फोटो: सोनीपत के एक गांव में ग्रामीणों को बाल विवाह के बारे में जानकारी देते पैनल अ​धिवक्ता। स्र
सोनीपत। विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने गांव हलालपुर व खिजरपुर जटमाजरा के सरकारी स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाया। पैनल अधिवक्ता विकास सैनी व उदित ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गोपनीयता, साइबर अपराध, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने समझाया कि इंटरनेट पर की गई छोटी सी लापरवाही भविष्य में गंभीर कानूनी और सामाजिक समस्याओं का कारण बन सकती है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डाली गई सामग्री लंबे समय तक बनी रहती है। गलत उपयोग होने पर व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तकनीक का उपयोग ज्ञान, शिक्षा और सकारात्मक उद्देश्यों के लिए करें। उन्होंने बाल विवाह के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है बल्कि यह कानूनन अपराध भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह में शामिल होने, कराने या प्रोत्साहित करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। यह भी बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed