फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Urban contract sanitation workers demonstrated till the MLA office

Sonipat News: शहरी संविदा सफाई कर्मियों ने विधायक कार्यालय तक किया प्रदर्शन

Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Urban contract sanitation workers demonstrated till the MLA office
फोटो 02: सोनीपत शहर में जुलूस निकालते हुए विधायक कार्यालय पर जाते शहरी संविदा सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत। सीआईटीयू से संबंधित शहरी संविदा सफाई कर्मियों ने शनिवार को शहर में जुलूस निकाला और सेक्टर-14 स्थित विधायक निखिल मदान के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक के पीए को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस पर पीए ने आश्वासन दिया कि विधायक को मामले से अवगत कराकर उनकी समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मी अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए संविदा कर्मी विधायक के कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अजय कुमार टांक ने की। सीटू वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि संविदा सफाई कर्मियों को रुका हुआ वेतन दिलाया जाए। उन्हें चार साल से रुका हुआ एरियर दिलाया जाए। उन्हें सामाजिक सुरक्षा गारंटी दी जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू किया जाए। इस दौरान सीटू राज्य उपप्रधान सुनीता, जिला सचिव राजेश टोकी, जिला उपप्रधान नवीन चांवरिया, सुनीता, विजय समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed