{"_id":"64fa27bfe82a0889d40dff96","slug":"uproar-outside-the-power-station-after-the-complaint-number-was-closed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5675-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिकायत नंबर बंद मिलने पर बिजलीघर के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिकायत नंबर बंद मिलने पर बिजलीघर के बाहर हंगामा
Fri, 08 Sep 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15. बिजली गुल होने के बाद बिजली घर में नारेबाजी करते लोग। स्रोत: शहरवासी
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान बिजली घर के फीडर पर बुधवार देर रात अघोषित कट लगने के कारण तीन कॉलोनियों के लोग करीब ढाई घंटे त परेशान रहे। लोगों की ओर से बिजली गुल होने की शिकायत करने का प्रयास किया गया, लेकिन बिजली निगम की ओर से जारी शिकायत नंबर 931569306 बंद मिला। इससे गुस्साए मयूर विहार, शास्त्री कॉलोनी, सरस्वती विहार के लोग बिजलीघर पहुंचकर हंगामा कर दिए।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि बिजली निगम की ओर से आमजन को परेशान किया जा रहा है। गर्मी में लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। शिकायत करने के लिए दिया गया नंबर बंद रखा जा रहा है। गढ़ी ब्राह्मणान बिजली घर के फीडर पर बुधवार रात करीब 9.30 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद लोगों ने शिकायत नंंबर पर कॉल करने का प्रयास किया तो वह बंद मिला। इसके बाद शहर वासी एकत्रित होकर रात करीब 11 बजे बिजली घर पहुंचे गए और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने बिजली घर पर ताला जड़ने की चेतावनी दी। इसके बाद बिजली कर्मचारी हरकत में आए और लाइन को ठीक करने के बाद रात 12 बजे आपूर्ति शुरू की। इस दौरान काला, संदीप, प्रदीप, जोगिंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गढ़ी ब्राह्मणान बिजली घर पर हुए हंगामे का मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में किसी भी कर्मचारी ने जानकारी तक नहीं दी। -प्रदीप खोखर, शहरी उपमंडल अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत