{"_id":"5da0929e8ebc3e017f1e73e2","slug":"up-cm-yogi-adityanath-sonipat-news-rtk5225729121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में नहीं कोई नेता, नीयत और नीति : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में नहीं कोई नेता, नीयत और नीति : योगी आदित्यनाथ
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी में कोई नेता, नीयत और नीति नहीं है। चुनाव घोषित होते ही राहुल गांधी अपनी नानी के घर का रुख कर लेते हैं। कांग्रेस 70 साल देश के विकास में बाधक बनी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहा है। कश्मीर के विकास में बाधक बने अनुच्छेद 370 और 35ए एक झटके में हटा दिए गए। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अब जिससे भी बात होगी सिर्फ पीओके पर होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी कविता जैन के पक्ष में सेक्टर-15 के हुडा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के मंच से भारत माता की जय के नारे नहीं लगते। भारत माता कांग्रेस के एजेंडे में नहीं है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की सबसे ज्यादा पीड़ा पाकिस्तान और राहुल गांधी को हुई। देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों से उन्हें सहानुभूति है। तीन तलाक कानून के खिलाफ भी यह लोग खड़े हो गए थे। इन लोगों ने बेईमानी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। भाजपा ने हर वर्ग के विकास को तरजीह दी। किसी का तुष्टिकरण नहीं किया। भाजपा के पास विकास योजनाओं के व्यापक आंकड़े हैं, जो आमजन के चेहरे पर खुशहाली लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।