फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Unknown vehicle crushed three drivers changing canter tires, two died

कैंटर का टायर बदल रहे तीन चालकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की मौत

Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle crushed three drivers changing canter tires, two died
केजीपी पर वाहन की टक्कर से पलटा कैंटर और बिखरा सामान। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर पंक्चर कैंटर का टायर बदल रहे तीन वाहन चालकों को एक वाहन ने कुचल दिया। टायर बदल रहे एक चालक की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने दूसरे को मृत घोषित कर दिया। तीसरे को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के जालंधर जिले के गांव कुतबेवाल निवासी मनदीप कौर ने बताया कि उसके पति कुलविंदर सिंह करीब 32 साल से गाड़ी चलाते हैं। वह अब चार साल से न्यू यूनाइटेड जनता टेंपो गोराया-पंजाब में कैंटर चलाते हैं। उनके साथ ही जगजीत सिंह व संदीप सिंह भी अन्य कैंटरों पर चालक हैं। वह 15 जून को पंजाब के होशियारपुर से गाड़ी में सामान लोड करके फरीदाबाद जा रहे थे। तड़के केजीपी पर कैंटर पंक्चर हो गया। जिसके बाद उसके पति ने कैंटर को साइड में खड़ा कर दिया। जगजीत सिंह व संदीप सिंह भी अपनी गाड़ी को साइड में खड़ी करके कैंटर का टायर बदलवाने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने पंक्चर वाले कैंटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में टायर बदल रहे तीनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका कैंटर भी सड़क पर पलट गया। उसके नीचे उसके पति कुलविंदर भी आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उसके चालक संदीप सिंह को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जगजीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सड़क पर बिखरा सामान, टुकड़ों में मिला शव
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण कैंटर पलट गया। टायर बदल रहा चालक कुलविंदर कैंटर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव कैंटर के नीचे आने से क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed