फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   United Kisan Morcha to protest against the movement on 13th

Sonipat News: कॉरपोरेट के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा 13 को करेगा प्रदर्शन

Wed, 06 Aug 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha to protest against the movement on 13th
सोनीपत के गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में बैठक के दौरान नारेबाजी करते संयुक्त किसान मोर्च
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा 13 अगस्त को कॉरपोरेट के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। यह फैसला मोर्चा की जिला इकाई की मंगलवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि जिले के किसान 13 अगस्त को सुबह 11 बजे छोटूराम धर्मशाला में एकत्रित होंगे और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक जाएंगे।
यहां पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया जाएगा। ऑल इंडिया किसान सभा के श्रद्धानंद सोलंकी ने कहा कि देश में किसानों और मजदूरों के शोषण की वजह देश के पूंजीपति और कॉरपोरेट हैं।
विज्ञापन

इनके आदेश पर सरकार किसान-मजदूर विरोधी नीतियां बना रही है। दूध उत्पादन में अमेरिकी साम्राज्यवाद के साथ मिलकर सरकार किसान-मजदूर विरोधी नीति बनाने की तरफ अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ देशभर के किसान-मजदूर को ताकतवर आंदोलन का निर्माण करना होगा। बैठक का संचालन ईश्वर सिंह राठी ने किया। इस मौके पर ईश्वर सिंह दहिया, हंसराज राणा, बलबीर सिंह, प्रताप सिंह, जयभगवान, नवीन, सुरेश, सत्येंद्र गिरी, भगत सिंह, आनंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed