फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   United Front agitated over Hisar incident, warning government to give tough response

हिसार की घटना पर भड़का संयुक्त मोर्चा, सरकार को कड़ा जवाब देने की चेतावनी

Mon, 17 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
United Front agitated over Hisar incident, warning government to give tough response
हिसार में किसानों के साथ हुई घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा भड़क गया है और सरकार को इसका कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि किसानों ने पहले ही भाजपा और जजपा नेताओं को किसी कार्यक्रम में नहीं जाने देने का एलान किया हुआ था। हिसार के कार्यक्रम को लेकर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को नहीं आने देने की चेतावनी दी गई थी। मगर उसके बाद भी कार्यक्रम रखकर मुख्यमंत्री को बुलाया गया और इस तरह से किसानों को उकसाया जा रहा है।
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शनपाल, जगजीत सिंह दल्लेवाल, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि जब से किसान आंदोलन चल रहा है, उसी समय से भाजपा और जजपा का विरोध हो रहा है। किसानों ने उनका बहिष्कार करने का एलान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी भाजपा और जजपा नेता कार्यक्रम रखवा रहे हैं, जिससे किसानों को उकसाकर माहौल खराब किया जा सके। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को उकसाकर माहौल बिगाड़ने के लिए कोरोना अस्पताल का कार्यक्रम रखा गया। जिसका किसान केवल विरोध करने गए थे, लेकिन किसान नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसाई, आंसू गैस के गोले चलाए। किसान नेताओं ने कहा कि वहां काफी किसानों को चोट आई है तो महिला किसान भी घायल हुई है। किसान नेताओं ने कहा कि इस तरह किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर से घटनास्थल पर पहुंचे किसान
हिसार की घटना के बाद रविवार को कुंडली बॉर्डर से किसान घटनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। बॉर्डर से ट्रॉलियों में सवार होकर किसान वहां गए। वहीं किसान नेताओं ने कहा कि जल्द ही अगली रणनीति तय करके सरकार को जवाब देंगे। किसान नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ है, लेकिन प्रदेश सरकार बीच में आकर किसानों का उत्पीड़न करती है तो उसको भी सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed