{"_id":"69b847a7c130c937b606b691","slug":"unique-sports-club-won-the-match-by-five-wicketsunique-sports-club-won-the-match-by-five-wickets-sonipat-news-c-195-1-jjr1003-132841-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यूनीक स्पोर्ट्स क्लब ने पांच विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यूनीक स्पोर्ट्स क्लब ने पांच विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में यूनीक स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। अविनाश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यूनीक स्पोर्ट्स क्लब के क्रिकेट ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुृए गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट पर 199 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में अनुज ने 125 गेंदों में सात चौकों व एक छक्के की मदद से 95 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में शुभम रावत ने तीन विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम ने 34.2 ओवरों में पांच विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में प्रणव शर्मा ने 59 और अविनाश यादव ने 52 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में विनय वर्मा व सुबोध ने दो-दो विकेट हासिल किए।