{"_id":"65a95e2a218ae97af2015026","slug":"unique-demonstration-villagers-swept-the-protest-site-and-demanded-possession-of-their-plots-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12588-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा प्रदर्शन: धरना स्थल पर झाडू लगा ग्रामीणों ने की प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा प्रदर्शन: धरना स्थल पर झाडू लगा ग्रामीणों ने की प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग
Thu, 18 Jan 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय के गेट पर झाडू लगाकर विरोध जताते जुआं के ग्रामीण व जिला पार्षद। स्रोत: सं
सोनीपत। गांव जुआं के बीपीएल परिवारों ने 100-100 गज के प्लॉटों की मांग को लेकर लघु सचिवालय में अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लघु सचिवालय परिसर में झाडू लगाकर अधिकारियों से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्लॉटों की मांग को लेकर ग्रामीण ढाई माह से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं की जा रही है। पात्र परिवार अपने काम छोड़कर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और अपना हक पाने के लिए ठंड में भी धरने पर डटे हुए हैं।
जिला पार्षद ने कहा कि बीपीएल परिवारों को प्लाॅट देने के लिए वर्ष 2009 में रजिस्ट्री दे दी गई थी, लेकिन प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिलाया गया। ग्रामीण 14 वर्षों से न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने पर विवश हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर ठीक ढंग से कार्य करें तो दो दिन के अंदर कब्जा दिलाया जा सकता है। इस दौरान तिहाड़ कलां के पूर्व सरपंच प्रदीप, रमेश, भोला, प्रदीप लारा, राजवीर, संदीप, प्रदीप, सुमित, जयपाल, शकुंतला सुमित्रा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।