Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Union Minister Nitin Gadkari and CM will inaugurate development projects on April 4
{"_id":"623f6c915bff767ed4343cce","slug":"union-minister-nitin-gadkari-and-cm-will-inaugurate-development-projects-on-april-4-sonipat-news-rtk6421542189","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सीएम चार अप्रैल को करेंगे विकास परियोजनाओं को उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सीएम चार अप्रैल को करेंगे विकास परियोजनाओं को उद्घाटन
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक का स्वागत करती विधायक निर्मल चौधरी व पानीपत नगर निगम मेयर अवनीत कौर। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि 4 अप्रैल को सोनीपत के सेक्टर-15 में जनसभा के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक शनिवार को विधायक निर्मल चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह ज्यादा संख्या में जनसभा में पहुंचकर हलके के लोगों की उपस्थिति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व से लोकसभा क्षेत्र में राजमार्गों का विस्तार किया जा रहा है। एनएच-44 पर कुछ फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं, उनका भी जल्द ही निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांवों में जाकर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देकर चार अप्रैल को होने वाली जनसभा में पहुंचने का न्योता दें। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की सुविधाओं को लेकर प्रयासरत हैं। जितने विकास कार्य मौजूदा सरकार में हो रहे हैं, उनकी तुलना करना मुश्किल है। इस दौरान पानीपत नगर निगम के मेयर अवनीत कौर, अरुण त्यागी, योगेश कौशिक, भूषण हसीजा, रामकुमार धनखड़, भोपाल रापरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।