फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Under the Gaon Chalo campaign, the Minister of State told the achievements of the government's welfare policies.

Sonipat News: गांव चलो अभियान के तहत राज्यमंत्री ने सरकार की कल्याणकारी नीतियों की उपलब्धि बताई

Sat, 10 Feb 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Under the Gaon Chalo campaign, the Minister of State told the achievements of the government's welfare policies.
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के तहत शहर के बूथ नंबर 90 के पीजी कॉलेज में पहुंचकर 10 वर्ष सुशासन के आधार मोदी- मनोहर सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनवाई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा भाजपा शासन काल में निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। ग्रुप सी और डी की भर्तियों में साक्षात्कार समाप्त किया गया। 1 लाख 63 हजार नए उद्योग लगे। जिसमें 19 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला, बेरोजगारी भत्ता 3 हजार मासिक बेरोजगारों को मिल रहा है, सक्षम युवा योजना के तहत 1 लाख 76 हजार युवाओं को 100 घंटे कार्य दिया जा रहा है। इस मौके पर नारनौल ब्लॉक समिति उप चेयरमैन प्रवीण यादव, मिंटू, राजेश ठेकेदार, सोहन व सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुशासन ही आधार है डबल इंजन की मोदी मनोहर सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में रामराज की ओर 2047 में विकसित भारत की डोर खुलने जा रही है। नारनौल शहर में गांव चलो अभियान के तहत शहर में जनसंपर्क करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य डॉ. आरके जांगड़ा, अशोक अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी, मनोहर का संकल्प और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। इस मौके पर जिला मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल, बलवीर सैनी पूर्व पार्षद, अशोक अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल व अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed