फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncontrolled truck broke into pillar and entered into the dhaba, kitchen fire

अनियंत्रित ट्रक खंभे को तोड़कर ढाबे में घुसा, रसोई में लगी आग

Wed, 12 May 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck broke into pillar and entered into the dhaba, kitchen fire
शहर के दिल्ली मार्ग पर सोमवार रात अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ ढाबे में जा घुसा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन ढाबे की रसोई में टक्कर लगने से वहां रखा सारा सामान टूट गया और आग लग गई। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

गांव पिपली निवासी अरुण ने बताया कि उसने शहर के दिल्ली मार्ग पर ढाबा खोल रखा है। जहां पर वह सोमवार रात में सो रहा था। रात करीब 12 बजे एक तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि एक ट्रक ढाबे में घुसा हुआ है और रसोई में आग लगी है। किसी प्रकार से उसने आग पर काबू पाया। ट्रक से चालक फरार हो गया। सड़क पर पहुंचने के बाद पता लगा कि ट्रक चालक ने सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे को भी तोड़ दिया है। उसने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed