फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncontrolled tractor overturns in field, two youths killed, labourer injured

Sonipat News: खेत में पलटा बेकाबू ट्रैक्टर, दो युवकों की मौत, मजदूर घायल

Fri, 24 Oct 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturns in field, two youths killed, labourer injured
फोटो :14: सोनीपत के गांव चिटाना में धान के खेत में पलटा ट्रैक्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। चिटाना गांव में बुधवार की रात धान के खेत में बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो पड़ोसी युवकों की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक श्रमिक घायल हो गया। यह घटना खेत की तरफ जाते समय हुई।

चिटाना गांव निवासी मनोज (32) खेती करते थे। उनके पड़ोसी योगेश (25) सोनीपत में बाइक की मरम्मत का काम करते हैं। साथ ही योगेश गांव में खेती भी करते थे। बुधवार देर रात योगेश गांव पहुंचे थे। वह रास्ते में अपने साथी मनोज के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत की तरफ चल पड़े। उनके साथ बिहार निवासी श्रमिक विकास और मनीष भी थे।
विज्ञापन

मनीष ने पुलिस को बताया है कि देर रात जब वह ट्रैक्टर पर जा रहे थे तो अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। अंधेरे में मनोज ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर सके और वह धान के खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से मनोज व योगेश की मौत हो गई और विकास घायल हो गए। मनीष ने बताया कि वह ट्रैक्टर पलटने से पहले कूद गए थे जिससे उन्हें हल्की चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में मनोज व योगेश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।


भैयादूज पर गांव में पसरा मातम

गांव चिटाना में हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना मिलने पर मातम पसर गया। दो युवकों की मौत से गांव में भैया दूज का पर्व नहीं मनाया गया। मनोज व योगेश आपस में पड़ोसी थे। ग्रामीण दोनों के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। परिजनों का रोकर बुरा हाल था।


वर्जन

गांव चिटाना में हुए हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई। मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।-रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed