फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncontrolled tractor hits two scooties, a bike and a car, five injured

Sonipat News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो स्कूटी, एक बाइक और कार को मारी टक्कर, पांच घायल

Thu, 16 May 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor hits two scooties, a bike and a car, five injured
सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड पर सड़क हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर। संवाद
गोहाना। शहर में बरोदा मोर चौक की तरफ जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर पहले दो स्कूटी, एक बाइक और कार से टकराया। उसके बाद एक दुकान के नजदीक लगे पेड़ से टकराकर रुक गया। हादसे में दंपती, दादी-पोती व चालक घायल हो गए। घायलों को दुकानदारों ने उपमंडल नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर कलां के राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि यह व्यक्ति बरोदा मोर चौक की तरफ ट्रैक्टर को तेज गति से चलाते हुए ले जा रहा था। वह जब उपमंडल नागरिक अस्पताल से थोड़ा आगे पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान आदर्श नगर निवासी नीतू स्कूटी पर सवार होकर ढाई वर्षीय पोती अन्नया के साथ गुजर रही थी। ट्रैक्टर ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी। जिसमें दादी-पोती घायल हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर की टक्कर आकाश की स्कूटी के साथ हुई। फिर ट्रैक्टर चालक ने एक कार को साइड से टक्कर मारी और फिर पार्षद नरेंद्र की बाइक से टकराया।
विज्ञापन

पार्षद नरेंद्र व उनकी पत्नी घायल हो गए। पार्षद की बाइक भी ट्रैक्टर के नीचे ही फंस गई। इसके बाद ट्रैक्टर एक पेड़ व दुकान की सीढि़यों से टकराकर रुक गया। इससे ट्रैक्टर चालक विकास भी घायल हो गया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

बरोदा रोड पर ट्रैक्टर के कई वाहनों को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को मौके पर भेज दिया गया। हादसे में ढाई साल की बच्ची समेत कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।-इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना

सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड पर सड़क हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर। संवाद

सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड पर सड़क हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed