फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncontrollable dengue, 25 new cases found

बेकाबू हुआ डेंगू, 25 नए केस मिले

Sun, 17 Oct 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dengue, 25 new cases found
सोनीपत। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को 25 नए मरीज मिलने के साथ ही आंकड़ा 137 तक पहुंच गया है। पहले जिले में डेंगू के एक-दो मरीज हर रोज सामने आ रहे थे, लेकिन अब यह संख्या 20 से ज्यादा पहुंच गई है। यह मरीज जिला नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां स्थित डेंगू लैब में हुई जांच में सामने आए है। जिले में प्राइवेट अस्पताल व लैब पर मिलने वाले मरीजों के सैंपलों की जांच दोबारा सरकारी लैब में करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को डेंगू के 25 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को 30 मरीज और वीरवार को 20 व शुक्रवार को 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिले का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां से डेंगू के मरीज सामने नहीं आ रहे। जिस रफ्तार से जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, उसे देख स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के उपचार के के लिए 16 बेड का वार्ड तक बनाया गया है। जिसमें डेंगू के 13 मरीज उपचाराधीन है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी लगातार डोर-टू-डोर सर्वे करा रहे है। विभाग की टीमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर बुखार पीड़ित मरीजों के सैंपल ले रही हैं।
विज्ञापन

घरों में मिल रहा लार्वा
डेंगू का प्रकोप बढने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में टीमें बनाकर लार्वा जांच के लिए सर्वे भी शुरू कर रखा है। अधिकतर घरों में रखी टंकी, कूलरों व खाली पड़े बर्तनों भरे पानी में लार्वा मिल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लार्वा सबसे ज्यादा कूलरों के पानी में मिल रहा है। इसके अलावा छतों पर रखे पुराने बर्तन, टंकियां जिनमें साफ या बारिश का पानी भरा है, उनमें मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में शनिवार को 25 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 137 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य निरीक्षकों को डेंगू मरीजों के घर मॉनीटरिंग तेज करने के निर्देश दिए गए है। सभी लोग बुखार होने पर घरेलू उपचार करने की बजाय चिकित्सक के पास जाकर उपचार जरूर कराएं।
- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed