फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncle and nephew lost their lives in Dehradun road accident

Sonipat News: बेटों की मौत की खबर सुन मातम के समंदर में डूबे परिजन

Mon, 23 Jun 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew lost their lives in Dehradun road accident
गन्नौर। गांव पुरखास धीरान में रविवार को उस वक्त मातम छा गया जब देहरादून से एक सड़क हादसे की सूचना गांव पहुंची। गांव के पारस और अंकुश की हादसे में मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे और शनिवार को ही अपने रिश्तेदारों के साथ देहरादून घूमने निकले थे।
विज्ञापन


हादसे में मृतक 26 वर्षीय पारस, किसान जयकरण का सबसे छोटे बेटे थे। चार भाइयों में सबसे छोटे पारस खुद भी खेती-बाड़ी करते थे। पारस अपने शांत व मेहनती स्वभाव के लिए गांव में चहेते थे। पारस की शादी हो चुकी थी, वहीं, 19 वर्षीय अंकुश पढ़ाई कर रहे थे। अंकुश के पिता गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

अंकुश पढ़ाई में मेधावी थे। जीवन में सफलता पाने चाहते थे। दोनों युवक अपने रिश्तेदार जींद जिला के जुलाना निवासी अंकित और रोहतक जिला के खेड़ी निवासी नवीन के साथ देहरादून गए थे। रविवार को आशारोड़ी चेकपोस्ट पर उनकी कार ट्राले से टकरा गई, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से ही गांव के लोग स्तब्ध हैं। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। 26 वर्षीय पारस की शादी हो चुकी थी। वह एक बच्चे का पिता थे। वह अपने पिता के साथ खेती बाड़ी का काम करते थे। अंकुश पढ़ाई कर रहे थे और वह दो भाइयों में छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed