{"_id":"65ff0bf898b63985160de3c6","slug":"uncle-and-nephew-injured-in-dispute-over-parking-agricultural-equipment-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115781-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कृषि उपकरण खड़े करने पर विवाद में चाचा-भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कृषि उपकरण खड़े करने पर विवाद में चाचा-भतीजा घायल
Sat, 23 Mar 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। किसानों के बीच कृषि उपकरण खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में चाचा-भतीजा घायल हो गए। घायल बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव थाना खुर्द निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनके घर के पास सरकारी जमीन है, जहां पर वह अक्सर अपने कृषि उपकरण हैरो, कल्टीवेटर व ट्राली आदि खड़ा करते हैं। कई दिन पहले उन्होंने अपनी दो ट्राली, हैरो, कल्टीवेटर को वहां पर खड़ा किया था। ऐसे में पड़ोसी सोनू व उसके पिता ने भी अपनी हैरो, कल्टीवेटर को वहां उनकी ट्राली के आगे खड़ा कर दिया। जिस पर उसके पिता ने उन्हें रास्ता बंद होने की बात कहते हुए हैरो व कल्टीवेटर को कुछ दूर खड़ा करने की बात कह दी। ऐसे में उन्होंने उसके पिता के साथ पिटाई करनी शुरू कर दी। आवाज सुनकर जब ताऊ के लड़के उनके पिता को बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके ताऊ के लड़के के सिर पर हमला कर दिया।